• May 3, 2026 10:28 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जेवर झपटकर भागने वाले दो बदमाश समेत जेवर दुकानदार गिरफ्तार …

ByReporter Pranay Raj

May 3, 2026
thief

राज – 

दीपनगर थाना पुलिस ने फुटेज से दो स्नेचरों को गिरफ्तार किया। फिर उनकी निशानदेही पर रविवार को जोरारपुर गांव में छापेमारी कर एक जेवर दुकानदार पकड़ा गया। पकड़ा गया दुकानदार अमरनाथ वर्मा है। दुकान से 13 ग्राम गला सोना बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार स्नेचर मनीष कुमार उर्फ बुच्चा और धीरज कुमार की निशानदेही पर जेवर दुकानदार को पकड़ा गया। दुकान से गला सोना बरामद हुआ। दुकानदार चोरी का जेवर सस्ते दाम में खरीदकर उसे गला देता था। इसके बाद महंगे दामों पर उसकी बिक्री करता था।
स्नेचरों ने 1 मई को सोहसराय थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूट लिया था। इसके अलावा बदमाशों ने 26 अप्रैल को नालंदा, पावापुरी और दीपनगर थाना क्षेत्र मे ंझपट्‌टामारी की घटना को अंजाम दिया था।
फुटेज से बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया कि चोरी का जेवर वह जेवर दुकानदार अमरनाथ वर्मा को बेचा था। जिसके बाद दुकानदार को गिरफ्तार कर गला सोना बरामद किया गया।