राज की रिपोर्ट –
रहुई थाना क्षेत्र के भंडारी मोड़ के पास सोमवार को दिनदहाड़े स्कॉर्पियो पर अंधाधुंध फायरिंग हुई। गोलीबारी से मौके पर अफरातफरी मच गई। स्कॉर्पियो सवार प्रेम गोप बाल-बाल बच गए। शीशे के टुकड़े से वे जख्मी हुए हैं। स्कॉर्पियो में दो गोलियां लगी हैं।
प्रेम गोप ने बताया कि वे सैकड़ों समर्थकों के साथ संत बाबा के यहां पूजा करने जा रहे थे। घात लगाए बदमाशों ने स्कॉर्पियो को निशाना बनाया। एक गोली बाएं गेट के शीशे को तोड़ते हुए आगे के शीशे को छूकर निकली, दूसरी दाहिने गेट को छेदते हुए अंदर घुसी।सूचना पर रहुई पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त की।
एसडीपीओ सदर-1 अमरनाथ, इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज और थानाध्यक्ष ललित विजय ने जांच की। एक युवक हिरासत में है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी खंगाला जा रहा है, पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।

