राहुल रंजन की रिपोर्ट –
इस्लामपुर थाना इलाके में रील के चक्कर में हथियार लहराकर ठुमका लगाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित बालमत बिगहा गांव निवासी जितेंद्र कुमार है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि 23 सितंबर को जितेंद्र ने हाथ में अवैध हथियार लेकर डांस करते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में वह खुलेआम हथियार लहराते हुए ठुमके लगाता दिख रहा था।वीडियो संज्ञान में आते ही थाना पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। युवक की पहचान कर विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के बाद उसके पास से वीडियो में दिख रहा हथियार भी बरामद करने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ इस तरह का प्रदर्शन समाज में दहशत फैलाने और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर अपराध है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

