• September 24, 2026 10:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रिश्तों का कत्ल: लाठी से पीटकर दिव्यांग भतीजे की हत्या, जाने कारण…

ByReporter Pranay Raj

Sep 24, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

चंडी थाना अंतर्गत विशुनपुर गांव में विवाद सुलझाने आए चचेरे चाचा ने ही दिव्यांग भतीजे को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। जख्मी सुरेश बिंद की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित रामवरण बिंद फरार है।
परिजनों ने बताया कि सुरेश का अपनी पत्नी से झगड़ा हो रहा था। बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा रामवरण की उसी दौरान भतीजे से कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो रामवरण ने लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेश ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया।

इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस पहले भी गई थी, लेकिन शिकायत नहीं मिली थी। गुरुवार को मौत की सूचना पर टीम पहुंची, एफएसएल की टीम ने ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया, आरोपित की तलाश में छापेमारी जारी है।