• September 24, 2026 10:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पूर्व नगर विधायक पर 25 हजार का इनाम घोषित, जानें मामला …..

ByReporter Pranay Raj

Sep 24, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

फर्जी दस्तावेज से जमीन रजिस्ट्री और एक करोड़ रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे पूर्व नगर विधायक नौशादुनवी उर्फ पप्पू खां पर पुलिस मुख्यालय ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। वेना थाना कांड संख्या 544/23 में विधायक व उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना समेत 6 लोग आरोपित हैं।
वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है। 25 अप्रैल को आवास पर भी छापा मारा गया, लेकिन पूर्व विधायक हाथ नहीं लगे। मुख्यालय से पूर्व विधायक पर इनाम घोषित किया गया है।

एक नजर पूरे मामले पर

मामला एनएच किनारे रहुई मौजा की 30 डिसमिल जमीन का है। शिकायतकर्ता ललन कुमार ने बताया कि उन्होंने 2021 में जमीन बनारसी प्रसाद से खरीदी और रसीद कटवा रहे थे। आरोप है कि पूर्व विधायक हथियारबंद लोगों के साथ पहुंचे, जमीन खाली करने या एक करोड़ रंगदारी देने की धमकी दी और फर्जी वसीका दिखाया। जांच में सामने आया कि भूषण महतो नामक व्यक्ति से पत्नी आफरीन सुल्ताना के नाम रजिस्ट्री कराई गई, जिसमें पता और आधार नंबर फर्जी था, कातिब का नाम तक नहीं था। जांच में तत्कालीन एसडीओ-डीसीएलआर ने रहुई के तत्कालीन सीओ की भूमिका को भी संदिग्ध बताया है, जिन्होंने 2018 में दोहरी जमाबंदी कर दी थी।