• September 24, 2026 10:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गणेश विसर्जन उत्सव पर शरारती तत्वों पर रहेगी नजर, शहर में फ्लैग मार्च ….

ByReporter Pranay Raj

Sep 24, 2026

राज की रिपोर्ट – 

गणेश उत्सव को लेकर गुरुवार को शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी हृदयकांत के नेतृत्व में अस्पताल चौक से फ्लैग मार्च शुरू हुआ। पुलिस जवानों ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।

फ्लैग मार्च अस्पताल चौक से निकलकर भरावपर, गगन दीवान, कटरा, सब्जी बाजार, पुलपर होते हुए सोहसराय के विभिन्न इलाकों में पहुंचा। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संवेदनशील स्थानों पर तैनात जवानों को आवश्यक निर्देश दिए।

एसपी हृदयकांत ने कहा कि गणेश उत्सव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा। मेले और पूजा स्थलों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों को मेला क्षेत्र और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाया गया है। शरारती तत्वों और असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में लोग तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के साथ पूजा और मेला क्षेत्रों में लगातार गश्त करेगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।