• April 18, 2026 2:27 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने थानेदार के मोबाइल नंबर को ही कर लिया हैक ,  ग्रुप में भेजा अश्लील फोटो-लिंक…

ByReporter Pranay Raj

Sep 24, 2025

राज – 9334160742 

गिरियक थानाध्यक्ष का मोबाइल हैक कर लिया गया। फ्रॉडों ने बुधवार को मोबाइल हैक कर विभिन्न व्हाट्‌सएप ग्रुपों पर अश्लील फोटो व लिंक भेज दिया। कई ग्रुपों में वरीय अधिकारियों का नम्बर भी एड था। जिसमें अश्लील फोटो व लिंक भेजा गया।

जिले में इस तरह की घटना आए दिन हो रही है। अश्लील फोटो संग फ्रॉड एक फाइल भेजते हैं। फाइल डाउनलोड करते हुए मोबाइल हैक हो जाता है। जिसके बाद फ्रॉड खाता खाली कर देता है।

गिरियक थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना साइबर सेल को दे दी गई है। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।