• September 12, 2026 10:48 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सेक्स स्कॉर्ट में नौकरी का झांसा दे फ्रॉड, 6 धराया…

ByReporter Pranay Raj

Sep 12, 2026

राज की रिपोर्ट – 

अस्थावां थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 10 स्मार्टफोन बरामद हुआ। जिनसे ठगी को अंजाम दिया जाता था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना पर अस्थावां पुलिस ने चुलिहारी पुल के पास छापेमारी कर 4ठगों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर उगावां के खंधा से 2 और आरोपी दबोचे गए।

जांच में पता चला कि गिरोह स्कॉर्ट सर्विस में सेक्स ब्वॉय-गर्ल की नौकरी देने और वशीकरण, संतान समेत अन्य तरह का झांसा देकर नागरिकों से ठगी करता था।

गिरफ्तार आरोपियों में चुलिहारी के बंटी कुमार, सोनू कुमार, सोनेलाल पासवान, लक्की कुमार और उगावां के दीपक कुमार व सोनू कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि मोबाइलों की जांच और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सत्यम कुमार, दारोगा धर्मेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार साह, जमादार धर्मवीर पासवान समेत अन्य पदाधिकारी व सुरक्षा कर्मी शामिल थे।