• July 17, 2026 10:31 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जबरन जहर पिलाकर कर दी महिला की हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jul 17, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बेरथू गांव में गुरुवार की देर शाम विवाहिता की मौत हो गयी। मृतका अमरजीत कुमार की 25 वर्षीया पत्नी प्रियंका कुमारी उर्फ प्रीति है। मायके के परिजनों ने जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया है। पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के जगजानपुर गांव निवासी मां रिंकू देवी ने अपने दामाद, समधी और समधन के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर करायी है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मां ने बताया कि वर्ष 2020 में बेटी की शादी हुई थी। पांच साल की एक बेटी और तीन साल का बेटा भी है। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। गुरुवार की रात गांव के लोगों ने फोन कर बताया कि प्रियंका की हत्या हो गयी है। सूचना मिलते ही आनन-फानन में बेरथू गांव पहुंचे तो बेटी की लाश पड़ी थी। पूछताछ में पता चला कि पहले उसके साथ मारपीट की गयी। फिर उसे जहर पिला दिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृत महिला की सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कर अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।