राज की रिपोर्ट –
नगरनौसा थाना पुलिस ने बहादुरचक गांव में छापेमारी कर एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि बहादुरचक गांव में कुछ लोग घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने जोगेंद्र पासवान के घर की घेराबंदी की। तीन लोग सीढ़ी के रास्ते भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर दबोच लिया, जबकि एक भाग निकला।
घर की तलाशी के दौरान एक कमरे से एक देशी कट्टा और 3 कारतूस बरामद हुए। कार्रवाई में पुलिस ने जोगेंद्र पासवान, भूषण पासवान और राजाराम को गिरफ्तार किया। फरार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।
छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावा दारोगा संदीप कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, आरक्षी ललिता कुमारी, सरस्वती कुमारी और गृहरक्षक राकेश कुमार शामिल थे।

