राज की रिपोर्ट
बिहार थाना पुलिस ने खंदक मोड़ के समीप से रविवार को एक अज्ञात 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद किया। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। शव के पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी है।
इसी तरह राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग के पास रविवार को ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की जान गई।

