• May 26, 2026 11:00 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मकान मालिक-किराएदार में भिड़ंत, दोनों पहुंचे थाना…

ByReporter Pranay Raj

May 26, 2026

राज की रिपोर्ट 

लहेरी थाना क्षेत्र के नाला रोड स्थित मछली मार्केट के पासं मकान मालिक व किराएदार में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों घटना की शिकायत लेकर थाना पहुंचे। मकान मालिक अमित कुमार और ओमप्रकाश ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपना भवन ‘कनिष्क फूड प्लाजा’ नामक रेस्टोरेंट संचालित करने के लिए आदर्श कुमार एवं उनके पिता धर्मेंद्र कुमार को किराये पर दिया था। उनका कहना है कि पिछले कई महीनों से किराया जमा नहीं किया गया और किरायानामा की अवधि समाप्त होने के बावजूद भवन खाली नहीं किया गया। किरायेदार पर करीब 24 लाख रुपये किराया तथा 27,755 रुपये बिजली बिल बकाया है। कई बार मौखिक आग्रह और कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद भवन खाली नहीं किया गया। किराया के भुगतान चेक से किया गया। जो बाउंस हो गया।
मकान मालिकों का आरोप है कि जब भवन का शटर खोला गया तो अंदर सामान बिखरा हुआ मिला तथा बिजली मीटर अपनी जगह से गायब था। उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि उनके पटना में रहने का लाभ उठाकर भवन पर कब्जा जमाने की कोशिश की गई। वहीं, किरायेदार आदर्श कुमार रेस्टोरेंट में चोरी का आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि दोनों पक्षों ने केस का आवेदन दिया है। जांचोपरांत विधि-सम्मत कार्रवाई होगी।