• May 25, 2026 12:20 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाश ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

May 22, 2026

राज की रिपोर्ट – 

बिंद थाना क्षेत्र के बाजार में शुक्रवार को घरेलू विवाद मेंं बदमाश पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना मृतका के छोटे भाई के सामने हुई। हत्याकांड को अंजाम दे पति गांव से फरार हो गया। मृतका चुन्नू कुमार की 26 वर्षीया पत्नी सावित्री देवी हैं।

महिला गांव में मछली बेचने का काम करती थी। उनके तीन बच्चे थे। पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह वह घर लौटा था। लौटने के घंटे भर बाद कांड को अंजाम दिया। चश्मदीद छोटा भाई बहन के घर रहकर उसके मछली बिक्री में सहयोग करता था। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। तीनों बच्चे मां के शव से लिपटकर आंसू बहा रहे थे।

थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पिटाई की थी। जिससे महिला की मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। फरार पति की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।