राहुल रंजन की रिपोर्ट
सोहसराय थाना क्षेत्र के शृंगारहाट मोहल्ला में गुरुवार को किशोरी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पिता, सौतेली मां व अन्य परिजनों ने शव को ठिकाना लगा दिया। परिवार की प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी जान दी थी। मृतका शिशुपाल कुमार की 17 वर्षीया पुत्री तन्नू कुमारी है।
किशोरी प्रेमी से बात करती थी। इस कारण उसे खुदकुशी के लिए उकसाया गया। मोहल्ले वासियों से सूचना के बाद पुलिस ने अपने बयान पर केस दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में पिता, सौतेली मां रूननी देवी और नाना चंडी के गौरी गांव निवासी महेश प्रसाद शामिल हैं। फरार मामा रजनीश कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि खुदकुशी के उकसाने का केस दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक फरार की तलाश जारी है। पूछताछ के बाद स्पष्ट होगा कि शव कहां ठिकाना लगाया गया है।

