• May 19, 2026 10:00 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जमीन में गाड़कर छिपाई लाखों की शराब-बीयर खेप बरामद…

ByReporter Pranay Raj

May 19, 2026

राज की रिपोर्ट – 

पावापुरी ओपी पुलिस ने मंगलवार की सुबह चोरसुआ गांव में छापेमारी कर लाखों की अंग्रेजी शराब-बीयर खेप बरामद की। मौके से कुल 529.500 लीटर शराब-बीयर बरामद हुई। जिसे में जमीन में गाड़कर छिपाया गया था। धंधेबाज चोरसुआ निवासी नागेश्वर प्रसाद का पुत्र राजीव कुमार उर्फ बदमशवा और उसका दो सहयोगी फरार होने में सफल रहा। राजीव शराब माफिया है। उस पर पूर्व से तीन केस दर्ज है। पुलिस फरार धंधेबाज की सरगर्मी से तलाश कर रही है। मौके से शराब के अलावा एक डी-फ्रिजर और बक्सा भी जब्त हुआ।

ओपी प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर डीएससपी संजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी की गई। झोपड़ीनुमा घर व उसके समीप खेत में गाड़कर शराब-बीयर छिपाई गई थी। जिसे जब्त कर लिया गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरसुआ के एक झोपड़ीनुमा मकान में शराब खेप लाई गई है। जिसके बाद राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी की गई। खेत में गड्‌ढ़ा कर शराब-बीयर खेप छिपाई गई थी। कुल 529.500 लीटर शराब-बीयर बरामद हुआ। फरार धंधेबाज राजीव पर पूर्व से तीन केस दर्ज है। उसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।