• May 14, 2026 10:10 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – दो बेटों ने गला रेतकर कर दी मां की हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

May 14, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

चंडी थाना अंतर्गत बदौरा गांव में बुधवार की देर रात दो बेटों ने मां की चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। महिला नाती के साथ सोई थीं। बदमाशों ने नाती का हाथ-पैर बांधकर उसे दूसरे कमरे में बंद कर दिया। हत्याकांड को अंजाम दे आरोपित दो पुत्र और उसका दो सहयोगी फरार हो गया।

मृतका स्व. रामचंद्र प्रसाद की 61 वर्षीया पत्नी जिलवी देवी हैं। संपत्ति विवाद में पुत्रों ने वारादात को अंजाम दिया। शनिवार को महिला जान बचाने की गुहार लेकर थाना गईं थीं। जहां पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद महिला की हत्या कर दी गई।

पुलिस कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने नरसंडा बाजार के पास जैतीपुर-हरनौत मार्ग पर जाम लगा दिया। वरीय पुलिस अधिकारी द्वारा समझा बुझाकर घंटों बाद जाम हटाया गया। घटना महिला के मायके में हुईं। उनका ससुराल भाषीण बिगहा है। घटना का आरोप बड़े पुत्र चंद्रभूषण, मंझला पुत्रर रविशंकर और उनके दो साला पर लगा है। आरोपित पुत्रों ने संपत्ति के लिए मां की हत्या की। एक आरोपित को पुलिस ने बक्सर जिला से गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी शैलजा ने बताया कि मृतका के छोटे पुत्र ने दो भाई समेत चार को आरोपित कर केस कराया है। संपत्ति विवाद में आरोपितों ने मां की निर्मम तरीके से हत्या की। एक आरोपित रवि शंकर कुमार को बक्सर से गिरफ्तार कर लिया गया। फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।