राज – 9334160742
नगर थाना अंतर्गत सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार को जख्मी महिला को इंजेक्शन लगाते ही उनकी मौत हो गईं। जिसके बाद परिजनों ने तोड़फोड़ करते हुए इमरजेंसी वार्ड में हंगामा कर दिया। हंगामा होने के पहले डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी वार्ड के मरीजों को छोड़कर फरार हो गए। मृतका बड़ी पहाड़ी निवासी स्व. कृष्णा प्रसाद की 65 वर्षीया पत्नी उषा देवी हैँ।
परिवार ने बताया कि महिला घर में सीढ़ी से गिरकर जख्मी हो गईं थीं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच कर इंजेक्शन लिखा। पर्ची देखकर प्रशिक्षुओं ने महिला को इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर लौट गए। इस कारण मौत के रहस्य पर पर्दा पड़ गया।
डीएस डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड से डॉक्टर-कर्मियों को मरीजों को छोड़कर भागना नहीं चाहिए था। आपातकालीन वार्ड में ज्यादा कॉलेज के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं की ड्यूटी रहती है। जो चिंताजनक है।

