• August 15, 2026 7:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर का सामान लाने निकले युवक की लौटी लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 9, 2026

राज की रिपोर्ट 

सरमेरा थाना क्षेत्र के सरमेरा गांव के पास शुक्रवार की रात ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई। युवक पैदल बाजार जा रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। मृतक वृंदावन चेरो गांव निवासी रामजीवन मिस्त्री के 20 वर्षीय पुत्र धनराज कुमार हैं।

पिता ने बताया कि पुत्र घर का सामान लाने के लिए पैदल बाजार जा रहा था। उसी दौरान ट्रक उसे कुचल दिया। जिससे पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किए जाने के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।