राहुल रंजन की रिपोर्ट
हिलसा थाना अंतर्गत मलावां गांव में बदमाशों ने ताला तोड़कर घर से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। घटना श्याम कुमार के घर में हुई। गृहस्वामी घर में ताला लगाकर शादी समारेाह में शामिल होने के लिए 29 अप्रैल को जहानाबाद जिला के काको थाना क्षेत्र के खालीसपुर गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
गृहस्वामी शनिवार काे घर लौटें तो चोरी का खुलासा हुआ। सीढ़ी के गेट का ताला तोड़कर बदमाश अंदर दाखिल हुआ था। फिर सभी कमरे का ताला व स्टोरवेल, बक्सा तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, 2.65 लाख नगदी व अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। पीड़ित घटना में गांव के बदमाशों की संलिप्तता का संदेह जता रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने बताया कि पीड़ित ने घटना की प्राथमिकी का आवेदन दिया है। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

