राहुल रंजन की रिपोर्ट
हिलसा थाना क्षेत्र के हैदरपुर-गुलनी गांव के खंधा में लुंजपुंज हाई टेंशन तार को ठीक कर रहे मानव बल की करंट से मौत हो गई। घटना से सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है।
मृतक ननहक बिंद के 45 वर्षीय पुत्र विंदेश्वर बिंद हैं। परिवार ने बताया कि विभाग की लापरवाही से जान गई। शट डाउन लेने के बाद भी बिजली सुचारू कर दी गई। जिससे हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार को सूचना नहीं दी गई। शव को हटाने का प्रयास किया गया।
थानाध्यक्ष अिभजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।

