• June 13, 2026 11:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर से 9.50 लाख की चोरी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 17, 2026

राहुल रंजन  की रिपोर्ट 

नूरसराय थाना क्षेत्र के साहसराय टोला में गुरुवार की रात बदमाशों ने ताला लगे घर को निशाना बनाते हुए 9.50 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया। बदमाश नगदी व जेवर ले गया।
फल दुकानदार सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल को हरनौत स्थित ससुराल में गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए वह परिवार संग गए थे।

शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जब घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा था और स्टोरवेल से नगदी-जेवर गायब था। बदमाश 6.05 लाख नगदी व तीन लाख का जेवर ले गया। जो उनकी सारी जमा पूंजी थी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।