• April 17, 2026 11:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – नकली अंग्रेजी शराब के मिनी फैक्ट्री का खुलासा, आरएस ब्रांड…

ByReporter Pranay Raj

Apr 15, 2026

राज की रिपोर्ट 

मानपुर थाना इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर नकली अंग्रेजी शराब के मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया। जहां आरएस ब्रांड की नकली शराब का निर्माण हो रहा था। धंधेबाज टीम के हाथ नहीं आया। सरबहदी और इटौरा गांव की सीमा पर कुंभरी नदी किनारे दो कमरे का करकटनुमा घर बना था। जहां फैक्ट्री चल रही थी। नकली शराब की फैक्ट्री से थाना पुलिस अनजान थी।
क्या-क्या हुआ बरामद
स्प्रीट-140 लीटर, बनाया हुआ शराब- 10 लीटर का 5 गैलन = 50 लीटर, बोतलबंद शराब – 188 बोतल (141लीटर), खाली बोतल – 70, बॉटलिंग मशीन- 2, कैंपिंग मशीन -1 आरएस ब्रांड का लेबल, स्टिकर/होलोग्राम – लगभग 2 किलोग्राम, ढक्कन- 322, हाइड्रोमीटर -2, मापन हेतु फ्लास्क -2 (एक छोटा एक बड़ा), कलरिंग एजेंट लगभग 300 एमएल।
धंधेबाज की तलाश तेज

उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि मौके से नकली शराब, स्प्रीट व अन्य सामान बरामद हुआ। कुंभरी नदी किनारे सुनसान स्थान पर करकट का दो कमरा बना था। जिसमें शराब फैक्ट्री संचालित हो रही थी। धंधेबाज की पहचान कर टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। कमरे को सील कर दिया गया है। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, मुन्ना कुमार समेत अन्य पदािधकारी व कर्मी शामिल थे।