• June 3, 2026 1:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – अधेड़ की मौत के बाद सड़क पर हंगामा, अवैध खनन पर लगे रोक…

ByReporter Pranay Raj

Apr 15, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

कतरीसराय थाना अंतर्गत बिलारी गांव के पास बुधवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचलकर अधेड़ की मौत हो गई। ट्रैक्टर अवैध बालू अनलोड कर लौट रहा था। उसी दौरान पूजा करने सूर्य मंदिर जा रहे अधेड़ काे कुचल दिया।

मौत के बाद आक्रोिशत ग्रामीणों ने सड़क जामकर हंगामा किया। लोग मुआवजा व इलाके में अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। मृतक 50 वर्षीय धनंजय प्रसाद हैं।
हंगामा की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अिधकारी पहुंच गए। आश्रित को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार की सहायता उपलब्ध कराई गई। तब घंटों बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि इलाके धड़ल्ले से अवैध बालू का खनन होता है। बालू ढोने वाले वाहन बेलगाम चलते हैं। इसी कारण आए दिन ग्रामीणों की जान जा रही है। पुलिस धंधेबाजों पर कार्रवाई नहीं करती है। बालू ढोने वाले ज्यादातर चालक नाबालिग हैं।
घटना के बाद परिजनों की चीत्कार गांव में गूंज रही थी। मृतक परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। परिवार में पत्नी दो पुत्री और एक पुत्र है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।