• June 13, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरी पर नकेल नहीं: ताला तोड़ घर से 15 लाख की संपत्ति…

ByReporter Pranay Raj

Apr 13, 2026

राज की रिपोर्ट 

सिलाव थाना अंतर्गत जुनैदी गांव में बदमाशों ने रविवार की रात ताला तोड़कर घर से 15 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। घटना आशा देवी के घर में हुईं। वह बेटी से मिलने पावापुरी गईं थी। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने चोरी को अंजाम दिया। पड़ोसियों से सूचना पाकर महिला गांव लौट आईं।

महिला ने बताया कि वह बेटी से मिलने पावापुरी चली गई थीं। सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने कॉल कर बताया कि दरवाजा का ताला टूटा है। लौटकर आने पर वह देखीं की स्टोरवेल तोड़कर बदमाशों ने 10 भर सोने का जेवर, एक लाख नगदी व अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली है।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।