• April 17, 2026 10:29 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शिकायत करने बदमाश के घर गए अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

ByReporter Pranay Raj

Apr 13, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

नालंदा थाना अंतर्गत बड़गांव के मुसहरी में रविवार को पत्नी से छेड़खानी के विरोध पर पत्नी ने ईंट-पत्थर से पीटकर पति की हत्या कर दी। मृतक 55 वर्षीय चंदेश्वर मांझी हैं।

पत्नी जालो देवी ने बताया कि दोपहर में पड़ोसी विरेश मांझी नशे में धुत हो उनके घर आकर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर भाग गया। शाम में पति के लौटने पर उन्होंने घटना के संबंध में बताया। जिसके पति बदमाश से पूछताछ करने गए। बदमाश ने ईंट-पत्थर से पीटकर पति को मार डाला। मृतक होटल में बर्तन धोने काम करते थे। उन्हें तीन पुत्र और तीन पुत्रियां है। दो पुत्र दूसरे राज्य में ईंट-भट्‌ठा पर काम करते हैं।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी ने बिरेश मांझी को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दज कराई है। आरोपित गांव से फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।