राज –
हरनौत थाना क्षेत्र के नियामतपुर में बदमाशों ने घर का ताला काटकर पांच लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। गृृहस्वामी बीमार बेटी से मिलने उसके ससुराल गए थे। घटना टुनटुन जमादार के घर में हुई। बदमाश 50 हजार नगदी, सोने-चांदी का जेवर व अन्य कीमती सामान ले गया। जिसकी अनुमानित कीमत 05 लाख से अिधक बताई जा रही है। घटना के खुलासा के बाद ग्रामीण पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि टुनटुन जमादार की बेटी की तबीयत खराब थी। 20 दिन पहले वह बीमार बेटी से मिलने उसके ससुराल गए थे। बुधवार को लौटने वाले थे। इसके पहले बदमाशों ने रात में ताला काटकर घर में चोरी कर ली। 50 हजार नगदी व सोने-चांदी के जेवर पर बदमाशों ने हाथ साफ किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

