राहुल रंजन –
बिहार थाना के तीन मंजिला छत से बुधवार की सुबह युवक छलांग लगा दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। घटना की सूचना पाकर सदर डीएसपी, वििध-व्यवस्था डीएसपी मौके पर पहुंच गए।
जख्मी रहुई के सोसंदी निवासी राजेंद्र पंडित के पुत्र विरेंद्र कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाय गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। बनौलिया में युवक एक मोहल्लेवासी के घर में घुस गया था। जहां उस पर चोरी के प्रयास का आरोप लगाकर उसे 112 आपात सेवा पुलिस के सुपुर्द किया गया था।
थाना में पूछताछ के दौरान युवक मानसिक रोगी प्रतीत हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से उसे हाजत में रखा गया था। सुबह में युवक को शौच जाने के लिए हाजत से निकाला गया था। शौचालय से निकलकर वह भागकर तीन मंजिला छत पर जाकर नीचे कूद गया।
डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि रात में पूछताछ के दौरान युवक के मानसिक रोगी होने का पता चला। युवक को घर भोजने के लिए रहुई पुलिस के सहयोग से उसके परिजनाें को बुलाया गया। परिजन युवक को लेने नहीं आएं। परिजन के नहीं आने पर रात में सुरक्षा की दृष्टि से युवक को हाजत में रखा गया था।
सुबह शौच के लिए उसे हाजत से निकाला गया था। उसी दौरान वह भागकर छत पर जाकर नीचे कूद गया। सदर अस्पताल से युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

