• April 18, 2026 3:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाश बेखौफ: बस से खींचकर चालक-कंडक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा…

ByReporter Pranay Raj

Apr 9, 2026

राज की रिपोर्ट 

अस्थावां थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के पास बुधवार की शाम आधा दर्जन बदमाशों ने बस से खींचकर चालक-कंडक्टर को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट के बाद आधा दर्जन बदमाशों ने 25 हजार नगदी व सोने की चेन भी लूट ली। बस में सीसीटीवी कैमरा लगा था। जिसमें बदमाशों की करतूत कैद हो गई है।

जख्मी कंडक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि रामचंद्रपुर से सरमेरा तक चलने वाली एक बस में वह काम करते हैं। बुधवार को भागन बिगहा के पचासा के समीप मुस्तफापुर जाने के लिए एक युवक वाहन रुकवाया। मुस्तफापुर का भाड़ा 30 रुपया है। 10 रुपया कम कर वह 20 रुपए की मांग किए। जबकि, युवक 10 रुपया से ज्यादा देने को तैयार नहीं हुआ। भाड़ा में 10 रुपया नहीं लेने पर गाली-गलौज करते हुए युवक देख लेने की धमकी देते दिया।

बस के मुस्तफापुर पहुंचने पर युवक सहयोगियों संग घात लगाए था। बदमाशों ने उनकी बेहरमी से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पर चालक को भी पीटा।

मारपीट के बाद बदमाश 25 हजार नगदी चालक के गले से सोने की चेन लूटकर भाग गया। बदमाशों की संख्या आधा दर्जन से अिधक थी। अस्थावां थानाध्यक्ष उत्तम कुमार नेबताया कि एक पक्ष से आवेदन मिला है । मामले की जांच की जा रही है ।