राज –
समाज में आए दिन दरकते रिश्ते की कहानी सामने आ रही है। इसी तरह का मामला सिलाव थाना क्षेत्र के पांकी गांव में आया। जहां चचेरी बहन से प्रेम-प्रसंग में शादीशुदा युवक की हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह गांव के तालाब से लाश मिलने पर हत्याकांड का खुलासा हुआ। युवक होली की रात से लापता था। मृतक पांकी निवासी स्व. उपेंद्र राम का 25 वर्षीय पुत्र मणि कुमार हैं। मां, ममता देवी ने भतीजा समेत पांच को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। शव मिलने के बाद डीएसपी समेत अन्य पदािधकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
बड़ा भाई सन्नी कुमार ने बताया कि 4 मार्च की रात मिण चचेरी बहन संग छत पर पकड़ा गया था। जिसके बाद दोनों परिवार में झगड़ा हुआ था। घटना के बाद से मणिलापता हो गया था। आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर दी। पीट-पीटकर व चेहरा कूचकर उसे मारा गया है।
राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मृतक की मां ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें भतीजा समेत पांच को आरोपी बनाया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

