राहुल रंजन –
छबिलापुर थाना अंतर्गत दुहाई-सुहाई गांव में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक राजकुमार प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र भरत कुमार है। परिवार ने बताया कि युवक पत्नी को विदा कराने बक्सर जिला स्थित ससुराल गया था। जहां ससुर सचिन चौरसिया ने विदाई करने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर युवक का ससुर से झगड़ा हो गया। जिसके बाद लौटकर घर आ गया।
शनिवार की रात युवक खाना खाकर अपने कमरे में सो गया। सुबह देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर परिवार के लाेग अंदर गए। जहां कमरे में बेड पर युवक की लाश पड़ी थी।
पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज हो युवक ने जहर खाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जहर खाकर खुदकुशी होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

