• April 18, 2026 4:00 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 21 लाख ठगी के आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई छत्तीसगढ़ पुलिस…

ByReporter Pranay Raj

Jan 25, 2026

राज

छत्तीसगढ़ राज्य की रायगढ़ जिला की पुलिस ने जिले में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर 21 लाख के ठगी के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित दीपनगर के देवीसराय मोहल्ला निवासी रोहित कुमार और सिलाव के नानंद गांव सुनील कुमार है।
छत्तीसगढ़ के पुलिस पदाधिकारी एनएन यादव ने बताया कि बदमाशों ने बड़ी कंपनी के डीलरशिप देने का झांसा देकर 21 लाख की ठगी की थी। जिसका केस रायगढ़ के जुट मिल थाना में दर्ज कराया गया था। ठगी में जिस मोबाइल नम्बर का इस्तेमाल हुआ वह नालंदा जिला का था।
मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस नालंदा पहुंची। यहां स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से फ्रॉडों को पकड़ा गया। दोनों अंतरराज्यीय फ्रॉड गिरोह का सक्रिय सदस्य है। दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को छत्तीसगढ़ पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई।