• April 18, 2026 3:58 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गौशाला में दूध की जगह बिक रही थी शराब…

ByReporter Pranay Raj

Jan 23, 2026

राजा

गौशाला में दूध की जगह शराब बिक्री किए जाने का खुलासा उत्पाद विभाग की टीम ने किया है। बारादरी मोहल्ला में टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की। भूसा के ढेर से 60 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से शराब तस्कर रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गौशाला शराब बिक्री की जा रही है। जिसके बाद छापेमारी की गई। भूसा के ऐर से 60 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से एक शराब तस्कर को पकड़ा गया। छापेमारी टीम में उत्पाद थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार, नीतीश कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।