• September 22, 2026 12:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सोहसराय समेत 9 थानों में नए थानेदार, किन्हें कहां की मिली कमान…

ByReporter Pranay Raj

Feb 2, 2022

सूरज – 7903735887 

पुलिस मुख्यालय आदेश पर एसपी 9 थानों में नए थानेदारों की तैनाती की। टर्म पूरा करने वाले पदाधिकारियों का पटना तबादला कर दिया गया था। पदाधिकारियाें को विरमित किए जाने के बाद कई थानाध्यक्ष का पद खाली था।

सोहसराय थाना की कमान पुलिस केंद्र के दारोगा मुन्ना कुमार मिली। शराब कांड के बाद यहां के थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया था। नालंदा थाना में तैनात मुकेश कुमार को तेल्हाड़ा, रमण कुमार वशिष्ट को परबलपुर, राजगीर थाना के जितेंद्र कुमार-5 को भागन बिगहा ओपी प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह पुलिस केंद्र के पप्पू कुमार को थरथरी, मो. सोएब को अस्थावां, दीपनगर के अनिता कुमारी को औंगारी और पुलिस केंद्र के नदीम अख्तर को सारे थाना की जिम्मेवारी दी गई है।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि विधि व्यवस्था के मद्देनजर मुख्यालय के मौखिक आदेश पर थानेदारों की तैनाती की गई है।