• September 21, 2026 10:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बक्सा की तलाशी लेने पर पुलिस हैरान, मिला हथियार…

ByReporter Pranay Raj

Feb 2, 2022

राजा – 7903735887 

सरमेरा थाना पुलिस ने छोटी केनार गांव में छापेमारी कर मारपीट के आरोपित को हथियार-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी कामेश्वर यादव का पुत्र अरुण यादव है।

थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि मारपीट के आरोपी अरुण को पुलिस गिरफ्तार करने गई। घर की तलाशी लेने पर बक्सा से कट्‌टा और छह कारतूस मिला। आर्म्स एक्ट का अलग से केस दर्ज किया गया है। आरोपी चाचा के हत्या के आरोप में पूर्व में जेल जा चुका है। बदमाश को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।