• April 18, 2026 11:23 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिता के सामने भूखे मासूम बेटे ने तोड़ दिया दम, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 2, 2022

सौरभ – 7903735887 

भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के शाहपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत हाे गई। घटना में पिता जख्मी हो गए। मृतक थरथरी थाना क्षेत्र के मेहतरमा गांव निवासी अभय पांडेय का 4 वर्षीय पुत्र आदर्श पांडेय है। घटना के बाद चालक, ट्रैक्टर समेत फरार हो गया।
पिता ने बताया कि बेटे के साथ वह बाइक पर सवार हो शादी समारोह में शामिल होने शेखपुरा जा रहे थे। शाहपुर मोड़ के समीप उनकी बाइक खराब हो गई। जिसे वह ठीक करा रहे थे। उसी दौरान बच्चे को भूख लग गई। बच्चे को कुछ खिलाने वह दुकान की ओर बढ़ रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जिससे बेटे की मौत हो गइ्र।
ओपी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उस पर केस दर्ज किया जाएगा।