• February 25, 2026 6:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खेत में माता-पिता को खाना देने जा रही बेटी की हो गई मौत…

ByReporter Pranay Raj

Jul 31, 2021

आशीष – 7903735887 

औंगारी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में खेत में काम कर कर रहे माता-पिता को खाना देने जा रही बेटी की पानी भरे पइन में डूबकर शुक्रवार को मौत हो गई। मृतका श्रवण रविदास की 9 वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी है। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। चाचा शैलेश ने बताया कि बच्ची की माता-पिता खेत में धान रोपनी कर रहे थे। बच्ची खाना लेकर जा रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ।

देर शाम बच्ची के लापता होने पर उसकी खोजबीन की जा रही थी। उसी दौरान उसकी लाश पानी भरे पइन में मिली। अंदेशा है कि पैर फिसलने से बच्ची गड्‌ढ़े मेंे जा गिरी। जहां डूबकर उसकी जान चली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया।