• October 15, 2026 10:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – परिवार के 4 सदस्यों की हत्या में फरार चल रही मां-बेटी के घर हुई कुर्की…

ByReporter Pranay Raj

Jul 31, 2021

सूरज – 7903735887

दीपनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर गांव में शनिवार को पुलिस ने परिवार के चार सदस्यों की हत्या में फरार चल रही मां-बेटी के घर कुर्की की कार्रवाई की। दोनों मां-बेटी मृतक की बहन और भगिनी है। प्रतिनियुक्त दांडाधिकारी सदर सीओ धर्मेंद्र पंडित, दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद दलबल के साथ गांव पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस कर्मियों ने घर का दरवाजा खिड़की कबाड़ अन्य सामानों को जब्त कर लिया। आरोपी विरेन्द्र पासवान उर्फ विरेन की पत्नी रेणु कुमारी और उसकी पुत्री रिचा कुमारी है। जब्त संपत्ति को ट्रैक्टर पर लोड कर पुलिस थाना ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के चार सदस्यों की हत्या में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मां-बेटी 10 माह से फरार चल रही हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की।

दीपनगर के सर्वोदय नगर मोहल्ले में 5 अक्टूबर 2020 को एक घर से दुर्गंध आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। घर से परिवार के 5 सदस्यों की लाश मिली। मृतकों में 38 वर्षीय रवि कुमार, उनकी शिक्षिका पत्नी 32 वर्षीया नेहा कुमारी, 10 वर्षीया पुत्री जैनी कुमारी और 8 वर्षीय पुत्र अहान शामिल है। मृतक दंपती के गर्दन पर धारदार हथियार से बने जख्म थे। घटना के सप्ताह भर बाद पुलिस ने हत्या के रहस्य से पर्दा उठाते हुए संलिप्त पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें मास्टरमाइंड मृतक रवि का बहनोई विरेन निकला। इलाके के सीसीटीवी फुटेज जांच से पुलिस को सफलता मिली। रवि की 28 डिसमिल भूमि हड़पने की मंशा से कांड को अंजाम दिया गया था।

कौन-कौन है गिरफ्तार

दीपनगर के देवीसराय निवासी मृतक रवि का बहनोई स्व. कमिन्द्र पासवान का पुत्र विरेन्द्र पासवान, शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी राजाराम पासवान का पुत्र चंदन उर्फ टुनटन। राजमिस्त्री टुनटुन साठोपुर स्थित राजू रजत के मकान में किराया पर रह रहा था। सर्वोदय नगर निवासी मंगल पासवान का पुत्र महेंद्र पासवान, मघड़ा गांव निवासी स्व. सुरेन्द्र पासवान का पुत्र प्रदीप पासवान और इसी गांव का स्व. सोखी पासवान का पुत्र रामप्रवेश पासवान।