• November 24, 2026 12:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाइक नंबर ने बताया बदमाश का पता, गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jul 31, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने मोबाइल झपट्टामार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शातिर सकुनत कला निवासी अशोक कुमार का पुत्र प्रमोद कुमार है। जब्त हुई बाइक नंबर सहारे पुलिस शातिर तक पहुंची। आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। एक फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 27 जुलाई को अस्थावां निवासी विपीन कुमार बिहार थाना क्षेत्र के पीएनबी शाखा के समीप से मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश ने उनसे मोबाइल झपट लिया। खदेड़ने पर बदमाश बाइक छोड़ गली से भाग निकला।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया घटना के बाद मौके से बाइक जब्त की गई। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस उसके मालिक तक पहुंची। उसने बताया कि घटना के दिन प्रमोद बाइक ले गया था। जिसके बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया।