राज की रिपोर्ट
अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनंद गांव के पास एक हजार का चंदा नहीं देने पर दो युवको को बेहरमी से पिटाई की गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार को नोआवां गांव के पास सड़क जामकर हंगामा किया। मारपीट 21 जून को की गई थी। मृतक अस्थावां के जहांगीरपुर गांव निवासी 19 वर्षीय चिंटू कुमार उर्फ छोटू यादव हैं। जख्मी 17 वर्षीय सचिन कुमार बिहारशरीफ के निजी क्लिनिक में भर्ती है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि बदमाशों ने एक हजार चंदा नहीं देने पर बदमाशों ने कोनंद गांव के पास 21 जून को दोनों के साथ मारपीट किया था। इलाज के दौरान पटना में चिंटू की मौत हो गई। परिजन घटना को मॉब लिंचिंग बता रहे हैं।
सदर डीएसपी ने बातया कि चंदा वसूल रहे युवकों ने बाइक में बांस फंसा दिया, जिससे दोनों गिरकर घायल हुए। एक जख्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

