• June 4, 2026 11:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खुला मां का पट, माता के जयकारे से गूंजा इलाका …..

ByReporter Pranay Raj

Oct 22, 2020

सिटी डेस्क – 7903735887 

लॉकडाउन में बड़े पंडाल और प्रतिमाएं स्थापित करने पर रोक के बीच शहर में दुर्गापूजा की रौनक काफी कम हो गई है। हालांकि कुछ इलाके या मंदिरों के पास मां की छोटी प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को कुछ जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा का पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद पट खोला गया। जबकि कुछ जगहों पर मां की प्रतिमाओं के पट शुक्रवार को खोले जाएंगे। पट खुलते ही माता के जयकारे लगने से पुरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया |