• April 18, 2026 11:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो पक्षों ने भांजी लाठियां, पांच जख्मी…

ByReporter Pranay Raj

Jan 20, 2022

सौरभ – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में गुरुवार को दो पक्षों ने जमकर लाठियां भांजी। घटना में दोनों पक्ष के पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी सतीश यादव ने बताया कि पईन उड़ाही के दौरान सरकारी भूमि पर ताड़ का पेड़ अवरोध साबित हो रहा था। पेड़ गिराने के प्रयास पर दूसरे पक्ष ने लाठी डंडा से हमला कर दिया। इसी तरह दूसरे पक्ष के नवल किशोर यादव ने बताया कि जबरन ताड़ पेड़ गिराने के विरोध पर मारपीट की गई। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट हुई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।