• October 11, 2026 8:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सवा करोड़ की डकैती में छत्तीसगढ़ से दो और बदमाश गिरफ्तार, 4.72 लाख नकद व सोने के आभूषण बरामद

ByReporter Pranay Raj

Aug 16, 2026

राज की रिपोर्ट – 

दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ले में खाद व्यवसायी के घर हुई सवा करोड़ रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ से दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में पकड़े गये बदमाशों की संख्या नौ हो गई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 4 लाख 72 हजार रुपये नकद और सोने के कई आभूषण बरामद किये हैं।

सदर डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़ के कोरबा में छापेमारी कर गुलनी गांव निवासी सोनू कुमार और जोरारपुर गांव निवासी धीरज कुमार को गिरफ्तार किया। सोनू अपने बहनोई के घर छिपा हुआ था। तलाशी के दौरान दोनों के पास से चार लाख 72 हजार रुपये, सोने की दो चेन, दो मंगलसूत्र, एक लॉकेट और एक सिक्का बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, देवीसराय में व्यवसायी के घर हुई डकैती में कुल 15 बदमाश शामिल थे। अब तक नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।