राहुल रंजन उर्फ डुग्गी की रिपोर्ट –
राजगीर थाना क्षेत्र के मटिहानी खंधा स्थित सुनसान इलाके में शनिवार को दिन के उजाले में 16 साल की किशोरी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका पावापुरी ओपी क्षेत्र के दशरथपुर गांव निवासी स्व. नायक सिंह की ्बेटी अंजलि कुमारी उर्फ अंजलि मेहता है। घटना के बाद पुलिस उसकी मां निर्मला देवी और भाई नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना ऑनर किलिंग प्रतीत हुआ। किशोरी के प्रेम-प्रसंग से नाराज परिवार ने उसे मौत के घाट उतार दिया। जबकि, गिरफ्तार मां दावा कर रही है कि अज्ञात बदमाश ने बेटी की हत्या की है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने 112 आपात सेवा पुलिस को कॉल कर बताया कि खंधा में एक लाश है। उधर से एक महिला और एक युवक भाग रहे थे। सूचना के बाद पुलिस ने महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। महिला ने मृतका की पहचान अपनी बेटी की रूप में किया। बताया कि महोत्सव घुमकर तीनों शॉर्टकट से घर लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाश ने लाठी से पीटकर बेटी की हत्या कर दी। जबकि, पुलिस प्रेम-प्रसंग में घटना को ऑनर किलिंग बता रही है।
डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका की मां-भाई को भागते हुए पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में घटना प्रेम प्रसंग में ऑनर किलिंग प्रतीत हो रहा है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। घटनास्थल से खून लगा लाठी बरामद हुआ है। एफएसएल टीम मौके से साक्ष्यों का नमूना एकत्र कर उसे जांच के लिए ले गई है। जांच के बाद घटना का कारण कारण स्पष्ट हो जाएगा।

