• June 12, 2026 12:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो बदमाशों ने 13 साल बच्ची के साथ किया गैंगरेप …

ByReporter Pranay Raj

Nov 21, 2024

राज – 9334160742 

रहुई थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दो बदमाशों ने घर में घुसकर अकेली 13 साल की बच्ची सामूहिक दुष्कर्म कर, उसे जहर पिला दिया। इसके अलावा ब्लेड से हाथ का नस काटकर उसकी हत्या का प्रयास किया। परिजन के लौटने पर बच्ची अचेत मिली। जिसे इलाज के लिए नजदीकी क्लिनिक ले जाया गया। जहां से रेफर किए जाने के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई। एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। परिजन ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्यों का नमूना एकत्र कर उसे जांच को ले गई।

मां ने बताया कि वह बाजार गई थीं। बच्ची अकेली थी। उसी दौरान गांव का दो बदमाश घर में दाखिल होकर बच्ची से बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। कुकृत्य के बाद बच्ची को जबरन जहर पिलाकर व हाथ का नस काटकर उसे जान मारने का प्रयास किया। वे लौटीं तो बच्ची अचेत मिली। जिसे इलाज के लिए ले गईं। होश में आने पर बेटी ने बदमाशों की करतूत बताई।

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना की सूचना के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। दुष्कर्म के बाद बच्ची द्वारा खुद कीटनाशक पीने की बात बताई गई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तारी आरोपित गोखुलपुर थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार है।