• August 10, 2026 11:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चाकूबाजी का दो आरोपित गिरफ्तार, पिता-पुत्र व पुत्री को घोंपा था…

ByReporter Pranay Raj

May 19, 2024

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना पुलिस ने चाकूबाजी मामले के दो आरोपी को गिरफ़्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ़्तार आरोपी अरुण रविदास का पुत्र रुदल रविदास और शंकर रविदास है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि घटना के बाद से दोनों फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर दोनों आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। 14 मई को सलेमपुर मोहल्ला में तीन लोगों को गली विवाद में चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

एक नजर घटना पर

सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोहल्ला में मामूली विवाद में 14 मई को बदमाशों ने घर पर चढ़कर छुरा से पिता-पुत्र और पुत्री को जख्मी कर दिया। जख्मी लोगों में अशोक रविदास उनका पुत्र पप्पू कुमार और पुत्री रूपा कुमारी शामिल है। युवक का अभी भी निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है |