• April 29, 2026 8:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आधा दर्जन को काल ने लीला, दो बच्चियों की एक साथ गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Apr 27, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में बीते 24 घंटे के दौरान हुई घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई। घटना वेना, हरनौत, गिरियक व एकंगरसराय थाना क्षेत्र में हुई।

एकंगरसराय बाजार के पास रविवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गयी। मृतका हिलसा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी 49 वर्षीया फेंकनी देवी थी।

पटना जिला निवासी युवक की मौत

वेना थाना क्षेत्र के एनएच 20, बख्तियारपुर-रजौली मार्ग पर वेना ओवरब्रिज पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक डिवाईडर से टकरा गयी। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया।
सूचना पाते ही वेना थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। युवक के मोबाइल व उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पटना जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सुधीर प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र आदित्य आनंद के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है।

ई-रिक्शा चालक की मौत

गिरियक थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा पुल के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में चालक मरकट्टा गांव निवासी राजीवे सिंह के 30 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

तालब में डूबकर दो बच्चियों की मौत

सरमेरा थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में दुर्गा स्थान के पास तालाब में नहा रही दो बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में दुखन राम की 12 वर्षीया पुत्री राधा कुमारी और रामबली राम की 14 वर्षीया पुत्र खुश्बू कुमारी शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नहाने के दौरान दोनों बच्चियां गहराई में जाकर डूब गईं। जिससे उनकी मौत हो गई थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।