• April 20, 2026 12:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोली मारने व तलवार से काटने का तीन आरोपित धराया, जाने कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Mar 13, 2025
thief

राज – 9334160742 

राजगीर थाना पुलिस ने गाजीपुर गांव में दो लोगों को गोली मारने व एक युवक को तलवार से काटकर बुधवार को जख्मी कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपितों को गांव से फरार होने का मौका नहीं दिया। त्वरित कार्रवाई कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
थ्रेसर मशीन लगाने के विवाद में घटना हुई थी। गिरफ्तार आरोपितों में सुनील महतो की पत्नी रीता देवी, धर्मेंद्र महतो और मीनू देवी शामिल है।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमण कुमार ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गोली से जख्मी दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।