• September 29, 2026 11:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रणक्षेत्र: बदमाशों ने सरपंच समेत दो को मारी गोली, एक की मौत…

ByReporter Pranay Raj

May 15, 2025

राज – 9334160742 

दीपनगर थाना अंतर्गत बेरौटी गांव में बुधवार की रात दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्ष के लोग लाठियां बरसाते हुए फायरिंग कर रहे थे। उसी दौरान सरपंच समेत दो को गोली लग गई। जिससे एक अधेड़ की मौके पर जान चली गई। मारपीट में मृतक के पुत्र समेत कई लोग जख्मी हुए। घटना का कारण भूमि विवाद और पैक्स चुनाव की रंजिश बताया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस की कई टीमें इलाके में ताबतोड़ छापेमारी कर तीन बदमाशों को हथियार-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मृतक कामता प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र विनीत सिंह थे। जख्मी सरपंच शंभू सिंह और मृतक के पुत्र दिलखुश कुमार का इलाज विम्स में कराया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपितों में अरुण सिंह का पुत्र नीतीश कुमार, शिवम कुमार और कतरीसराय के सैदी गांव निवासी श्रवण सिंह का पुत्र भागीरथ कुमार है। बदमाशों की निशानदेही पर एक कट्‌टा, 08 कारतूस बरामद हुआ। वहीं, मौके से 13 खोखा मिला। आरोपी पक्ष के लोग भी मारपीट में जख्मी हुए हैं। पुलिस घटना का कारण पुरान विवाद बता रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि विनीत सिंह और अरुण सिंह ने पैक्स चुनाव में अलग-अलग प्रत्याशियों का समर्थन किया था। इस कारण दोनों में विवाद चला आ रहा था। इसके अलावा दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद भी था। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायती कराई गई। जिसमें सुलह हो गया। शाम में विनीत सिंह के घर पूजा हो रही थी। जहां आरोपित उनके दामाद को गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों की भिड़ंत हो गई। घटना मोबाइल के फुटेज में कैद हो गई है।

सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि मृतक के पुत्र मनीष कुमार ने 10 बदमाशों को आरोपित कर केस कराया गया है। जिसमें पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम देने का आरोप है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।