• November 24, 2026 12:51 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर पहुंचने के पहले चली गई अधेड़ की जान…

ByReporter Pranay Raj

Jan 12, 2022

रोहित – 7903735887 

चंडी थाना अंतर्गत धरमपुर गांव के समीप बुधवार की शाम ऑटो पलटने से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक हसनी गांव निवासी 50 वर्षीय सुबोध यादव हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी। घटना में अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।