• April 18, 2026 4:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फिर टूटा घर का ताला, लाखों की संपत्ति ले गया बदमाश

ByReporter Pranay Raj

Nov 9, 2024

राज – 9334160742 

बिहार थाना अंतर्गत मोगल कुआं एतबारी बाजार में बदमाशों ने ताला तोड़कर घर से लाखों की संपत्ति चोरी कर लिया। परिवार छठ में शामिल होने नवादा जिला गया था। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरी सुनील कुमार के फ्लैट में हुई। परिवार पांच लाख की संपत्ति चोरी का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पाकर शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

गृहस्वामी ने बताया कि छठ पूजा में शामिल होने वह नवादा जिला के श्रीरामपुर गांव स्थित ससुराल गए थे। घर में ताला लगा था। शनिवार को वह लौटें तो घर का ताला टूटा मिला। बदमाशों ने बक्सा-स्टोरवेल तोड़कर उेढ़ लाख नगदी और सोने-चांदी के जेवर की चोरी कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।